दिल्ली-एनसीआर में बदलता मौसम बना मुसीबत, वायरल फीवर और डेंगू के बढ़े मरीज; रहें सावधान

दिल्ली-एनसीआर में बदलता मौसम बना मुसीबत, वायरल फीवर और डेंगू के बढ़े मरीज; रहें सावधान |
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर में कभी बारिश-कभी धूप वाला मौसम बना हुआ है, ये बीमारियों का घर हो सकता है जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए।

मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना ओपीडी में आ रहे आधे से ज्यादा मरीजों में वायरल बुखार का निदान किया जा रहा है। मानसून का ये सीजन राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाते जा रहा है। अस्पतालों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक पिछले तीन-चार हफ्तों से ओपीडी में बुखार, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर मामलों में रोगियों में वायरल बुखार का निदान किया जा रहा है, हालांकि कुछ लोगों में टेस्ट के दौरान डेंगू और मलेरिया की समस्या का भी पता चल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर में कभी बारिश-कभी धूप वाला मौसम बना हुआ है, ये बीमारियों का घर हो सकता है जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए।

वायरल फीवर और मच्छर जनित इन बीमारियों के अधिकतर लक्षण भी समान होते हैं, ऐसे में शुरुआत में इनमें फर्क करना भी कठिन रहता है। हालांकि डेंगू जैसी स्थितियों में निदान में देरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, जिसको लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: