नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र एक्शन, मचा हड़कंप।
नोएडा अथॉरिटी ने आज सेक्टर-63, सेक्टर-121 सहित कई इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुलडोज़र चलाया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध दुकानों और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। अथॉरिटी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किए गए निर्माण पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
