कार्यकर्ताओं की सदैव चिन्ता और सुख दुख में शामिल है भाजपा-अनूप गुप्ता
बहराइच।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जिले में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया।बहराइच की सीमा में पहुंचने पर घाघरा घाट,जरवल,कैसरगंज, गंडारा, फखरपुर, बुबकापुर, मरौचा,टिकोरमोड और नगर में भाजपा मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अनूप गुप्ता ने कहा कि हमारी कार्य और सिद्धांत ही हम सबकी पहचान है।हम कार्यकर्ताओं की सदैव चिन्ता और उसके सुख दुख में सम्मिलित होकर अंत्योदय की भावना को धरा पर साकार कर रहे है।उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की विभिन्न प्रकार की योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का काम हमारी भाजपा सरकार कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि संगठन को कैसे गढ़ना है,कार्यकर्ताओं को कैसे काम मे लगाकर अपना उद्देश्य प्राप्त किया जाए इसका उदाहरण हमे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता से सीख लेनी चाहिए।सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कहा कि आज संघर्षों से किस प्रकार अपनी कार्यशैली से सम्पूर्ण प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित करना है तो उसे अनूप गुप्ता की ओर देखना होगा जिन्होंने संगठन को सब कुछ समर्पित किया।बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर ने कहा कि बलहा की विधायक बनने में अनूप गुप्ता का संगठनात्मक कौशल ही था जिससे उन्हें इतनी बड़ी जीत मिली।सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र गुप्ता,रणविजय सिंह,राहुल रॉय, पुष्पा चौधरी,दीपक सत्या,कोषाध्यक्ष राजन सिंह,जिला महामंत्री डॉ. जीतेन्द्र त्रिपाठी, नन्हे लाल लोधी,जिला मंत्री हेमा निगम,डॉ. डिंपल जैन, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विपिन यज्ञसैनी, अजय सिंह,नगर उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव,दिनेश गुप्ता,नगर मंत्री मनीष रस्तोगी,नगर महिला अध्यक्ष एकता भटनागर जायसवाल, रीति मुरारी,मंजू निगम,सतीश सिंह,जय प्रकाश शर्मा,अमित शर्मा,आनंद जायसवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !