Bihar News : जिला अधिकारी ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना
बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
रोहतास: जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
साक्षात्कार के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों पर जिला पदाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें अविलंब नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट:- आशुतोष कुमार, रोहतास(बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
