Bihar News- पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर सख्ती- शेखपुरा में ज़ूनोटिक (जेनेटिक) कमेटी गठित

शेखपुरा: आज जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जेनेटिक कमेटी का गठन किया गया साथ ही इस कमेटी में शामिल सभी सदस्यों का जुनोटिक कमेटी के कार्य जिम्मेदारी और भूमिका पर उनका उन्मुखीकरण किया गया. जुनोटिक कमेटी के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया गया कि यह कमेटी वैसे बीमारियों जो पशुओ से मनुष्यों मे फैलती है वैसी बीमारियों पर निगरानी रखेगी साथ ही उनके फैलाव को रोकने वाली गतिविधियों का संचालन करवाएगी।

बीमारियां जो जानवरों के द्वारा आघात करने एवं जानवरों के माध्यम से वायरस बैक्टीरिया और हवा के माध्यम से मनुष्यों में फैलती है उनका इलाज एवं समुदाय मे जागरूकता फैलाने का कार्य कमेटी करेगी। इस कमिटी के बैठक मे सिविल सर्जन, ए सी एम ओ, उप विकास आयुक्त, पशुपालन पदाधिकारी, वन विभाग के प्रतिनिधि, IMA के प्रेजिडेंट DR मृगेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, आई डी एस पी के प्रतिनिधि एवं UNFPA/PCI के प्रतिनिधि शामिल थे।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निदेश दिया गया की पशुपालन विभाग अपना सर्विलेंस बनाये रखे ताकि कहीं से भी किसी पशु पक्षी की आकस्मिक और सामान्य से अधिक मृत्यु हो तो उसकी रिपोर्टिंग और सेम्पल जाँच ससमय कराई का सके साथ ही सभी मुर्गी फार्म, सूअर पालने वाले एवं बुचड़खाना को निर्देश दिया जाए की वे साफ सफाई का पुरा ध्यान रखें। स्वास्थय विभाग अपनी तैयारी रखें की अगर कही भी ज़ुनोटिक डिजिज की सूचना प्राप्त होती है तो आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा तत्काल मुहैया कराई जा सके।

वन विभाग को भी निर्देशित किया गया की वे भी पक्षियों की जंगल मे मृत्यु की रिपोर्टिंग निश्चित रूप से करें एवं COMPILE रिपोर्ट प्रतिदिन जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
अन्य सभी विभाग समुदाय को साफ सफाई रखने एवं बीमारियों के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें इसके लिए जागरूकता भी फैलाये।

उमेश कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News- 125 दिन रोजगार की गारंटी- ‘विकसित भारत ग्रामीण मिशन 2025’ पर शेखपुरा में बड़ा मीडिया संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: