Bihar News- सड़क सुरक्षा माह का समापन- डीएम अभिलाषा शर्मा की अपील—नियम मानें, जीवन बचाएं
औरंगाबाद: आज औरंगाबाद समाहरणालय स्थित योजना भवन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज विधिवत समापन कर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के डीएम, एडीएम, एसडीओ, यातायात डीएसपी और डीटीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे माह चलाए गए जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई।
इस अभियान में आम लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।
समापन समारोह में सड़क सुरक्षा अभियान में बेहतर योगदान देने वाले लोगों, कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं मीडिया प्रतिनिधियों को भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर खुद की और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।
बाइट: अभिलाषा शर्मा, डीएम औरंगाबाद
रिपोर्ट: मंन्टू कुमार,
औरंगाबाद(बिहार),
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

