Bihar News- मैट्रिक परीक्षा 2026- जूता-मोजा पर रोक, देर से आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश — प्रशासन का सख्त निर्देश

शेखपुरा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। समाहारणालय स्थित मंथन सभागार में अपर समाहर्ता महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

​परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ​प्रथम पाली सुबह 09:30 से 12:45 बजे तक (प्रवेश की अंतिम सीमा सुबह 09:00 बजे तक). ​द्वितीय पाली दोपहर 02:00 से 05:15 बजे तक (प्रवेश की अंतिम सीमा दोपहर 01:30 बजे तक). परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम आधा घंटा पहले पहुँचना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद पहुँचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ​​परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जूता-मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा; परीक्षार्थियों को केवल चप्पल या सैंडल पहनकर आने की अनुमति होगी। इसके अलावा ​मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। ​यह प्रतिबंध परीक्षार्थियों के साथ-साथ वीक्षकों पर भी लागू होगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​ परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य गेट पर सघन तलाशी ली जाएगी। ​ महिला छात्रों की तलाशी के लिए अलग से घेराव युक्त स्थान की व्यवस्था की गई है, जहाँ केवल महिला कर्मी ही मौजूद रहेंगी।​सभी 14 परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी और नजदीकी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

​ ​

जिले के कुल 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी । जिसमें डीएम उच्च विद्यालय, संजय गाॅधी स्मारक महिला महाविद्यालय, रामाधीन महाविद्यालय, मरिया आश्रम विद्यालय, इस्लामियां प्लस 2 विद्यालय, तैलिक बालिका उच्च विधालय बरबीघा, एस॰ के॰ आर काॅलेज बरबीघा, एस॰ए॰डी॰एन॰ कॉन्वेंट स्कूल, उच्च विद्यालय बरबीघा, राज राजेश्वर उच्च विद्यालय बरबीघा, आर॰पी॰बी॰सी॰ आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा, हाई स्कूल बरबीघा, ज्ञान निकेतन स्कूल, उषा पब्लिक स्कूल, मुरलीधर मुरारका स्कूल शेखपुरा शामिल है शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और गश्ती-सह-उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को ‘जिला

परीक्षा नियंत्रक’ नामित किया गया है ​किसी भी प्रकार की कठिनाई या सूचना के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिसका ​दूरभाष संख्या: 06341-223333 है।
​ किसी भी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत जेल और जुर्माने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हैंडशेक को लेकर सस्पेंस खत्म,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: