Bihar News- जमीन विवाद बना रणभूमि- मड़ई में आग, महिला-बेटी पर हमला, दोनों पक्षों में क्रॉस एफआईआर

रोहतास(बिहार): रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला आशा देवी ने विवेक सिंह, लक्ष्य कुमार सिंह, वैभव सिंह, आलोक सिंह, राजन सिंह और चुटुर सिंह को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि लोगों ने उनके मवेशी की मड़ई में आग लगा दी और विरोध करने पर उसे और उसकी पुत्री को बंदूक के बट, तलवार और लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के आलोक सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में भी कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News- मैत्री सद्भावना कप- पुलिस टीम ने चिकित्सकों को 9 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: