Bihar News- संकल्प से सशक्तिकरण तक- राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं की मैराथन और साइकिल रेस

शेखपुरा: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय बरबीघा में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका के सहयोग से बरबीघा प्रखंड के विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा मैराथन वॉकथाॅन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही साथ छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका दीदी दीनदयाल कुमार गोपाल जी विशाल इत्यादि उपस्थित थे। मैराथन एवं वॉकथाॅन प्रतियोगिता महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बाभनबीघा के शारीरिक शिक्षक विशाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

साइकिल रेस प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता मध्य विद्यालय कोइरीबिगा के शिक्षक मनोज कुमार मनोज के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी बच्चियों को टी शर्ट तथा टोपी प्रदान किया गया ।

रिपोर्ट : पंकज कुमार
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News- स्वास्थ्य से सम्मान तक- शेखपुरा में नारी शक्ति का ऐतिहासिक महोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: