Bihar News- मैत्री सद्भावना कप- पुलिस टीम ने चिकित्सकों को 9 रन से हराकर जीती ट्रॉफी
रोहतास(बिहार), रोहतास जिले के नासरीगंज नगर के उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रेफरल अस्पताल सह पीएचसी नासरीगंज के सौजन्य से पुलिस और चिकित्सकों के बीच एक दिवसीय मैत्री सद्भावना कप क्रिकेट फाइनल मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार, कछवा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर एन०के०आर्या, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक व बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ० अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
फाइनल मैच में पुलिस टीम ने चिकित्सक टीम को नौ रन से हराकर फाइनल जीत ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस फाइनल क्रिकेट मैच में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 16 ओवर में 144 रन बनाया। पुलिस टीम की ओर से एसआई निशांत कुमार ने सर्वाधिक 52 रन बनाया। वहीं 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिकित्सकों की टीम निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन ही बना पाई।
चिकित्सक टीम के तरफ से अक्षय ने सर्वाधिक 60 रन बनाया। वही पुलिस की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कच्छवा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने चार विकेट, काराकाट थाना एसआई निशांत कुमार ने दो विकेट, नासारीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने एक विकेट, काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार एक, एसआई सुबोध कुमार ने एक विकेट लिया।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला खिलाड़ी ऑलराउंडर निशांत कुमार को दिया गया। अंपायर की भूमिका में राजा व आदित्य थे जबकि कमेंट्री का कार्यभार रूपेश ओझा ने संभाला। मौके पर एसआई भूषण पासवान, पीएसआई राहुल कुमार, सागर कुमार, रूपम कुमारी, एएसआई अंजय कुमार, जीएनएम शिशुपाल, वार्ड पार्षद अजमेरी, सिपाही श्याम कुमार, चौकीदार प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया।
रिपोर्ट: आशुतोष कुमार,
रोहतास,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

