Bihar News : शेखपुरा जिला क्रिकेट लीग में दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया
शेखपुरा: शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के चौथे मैच में वुधवार को दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को पांच विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त कर लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरबीघा ने निर्धारित 30 ओवर में 170 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से आदित्य 36 अंकित 29 एवं अमन ने 22 रन बनाए। दुर्गा क्लब के सौरभ 3 एवं नवाज ने 2 विकेट लिए।मैच जीतने के लिए दुर्गा सी सी को 171 रनों की जरूरत थी जो उसने पांच विकेट पर बना लिए। मंजीत ने 78 और अभिमन्यु ने 22 रन बनाए।
बरबीघा के विमल 3 और आनन्द ने 2 विकेट लिए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव द्वारा विजेता टीम के मंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अम्पायरिंग की भूमिका मिथलेश कुमार एवं रुद कुमार ने निभाई।मैच आजाद मैदान चेबाड़ा में खेला गया।
रिपोर्ट उमेश कुमार ,,शेखपुरा (बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस
