Bihar News : डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

शेखपुरा: आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज के इस जनता दरबार में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।

जिसमें अवगिल निवासी उपेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया है कि रजिस्ट्रर टू में छेड़छाड़ किया गया, ग्राम रमनुबीघा निवासी प्रमिला देवी द्वारा बताया गया है कि आम रास्ता को अवरूद्ध कर लिया गया, चाॅड़े निवासी श्याम किशोर प्रसाद द्वारा बताया गया है कि रसीद पर पुनः खाता, खसरा चढ़ाने हेतु अनुरोध किया, मौजा सहरा बटौरा निवासी मनोरमा देवी द्वारा बताया गया है कि मेरे निजी 52.32 डी॰ जमीन को विवादित करने, घाटकुसुम्भा में रास्ता को ढलाई करवाने, गगरी निवासी शशि भूषण पाण्डेय द्वारा बताया गया है कि गलत नापी के आधार पर मेरे निजी घर का छज्जा को तोड़ने हेतु पत्र निर्गत किया गया, श्यामा सिन्हा द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित है जिसको पुनः चालू करने, जमाबंदी कायम करने, अनिल कुमार द्वारा बताया गया है कि मुझे आवास का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया, लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल शेखपुरा अंतर्गत विकास कुमार, अमीत कुमार, नवनीत कुमार, रामा रविदास, नवनित कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार आदि का 03 साल का मानदेय दिलाने हेतु अनुरोध किया,

बिजली तार हटाने, उमेश पासवान द्वारा बताया गया कि मेरे निजी जमीन पर आंगनबाड़ी निर्माण का निर्माण किया जा रहा है जिसको बंद कराने का अनुरोध किया, पोर्टल के माध्यम से शिक्षक का डाटा अद्यतन कराने, बबलू कुमार छठियारा निवासी द्वारा राजो सिंह की मूर्ति का अनावरण पर रोक लगाने, सुषमा देवी साफ-सफाई कर्मी का मानदेय दिलाने, ई-रिक्शा चालकों द्वारा 50 रूपये बेरियर शुल्क लिया जा रहा है जिसको कम कराने का अनुरोध किया, मंजू देवी द्वारा बताया गया कि वर्णवाल मोबाईल दुकान बुधौली चैक से मैं एक मोबाईल दुकान से 7500 रूपया में मोबाईल खरीदे थे जिसका भुगतान किस्त वाईज कर दिए लेकिन वह दुकानदार मेरे खाते से अभीतक पैसा काट रहा है जिसको बंद कराने का अनुरोध किया, सहदेव यादव लोदीपुर निवासी का कहना है कि लोदीपुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा मेरा धान नहीं खरीद की जा रही है।

धनौल निवासी सोनू कुमार द्वारा बताया गया है कि सरकार चापाकल में अवैध रूप से मोटर लगाकर कब्जा कर लिया गया है जिसको हटाने हेतु अनुरोध किया है। पवन कुमार द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में डाॅक्टरों की अनुपस्थिति लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मृत्यु होने के उपरांत भ्रामक स्पष्टीकरण की जाॅच कराने, रास्ता अवरूद्ध करने, टुशा देवी द्वारा बताया गया कि अनुग्रह अनुदाने दिलाने का अनुरोध किया, मालदह कबीर मठ न्याय समिति के गठन कराने, जमीन अतिक्रमण, ऋण की राशि गबन करने, बिना इकरार किए बिना खेत पर कब्जा करने आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए।

जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है।

इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: