Bihar News : पटेल नवजागरण न्यास द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

पटना: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्री वशिष्ठ सिंह, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, विधायक श्री रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : बिहार मुख्यमंत्री ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: