Bihar News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस
शेखपुरा: जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर शेखपुरा के बाजितपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रेशमा भारती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सम्मान आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
मौके पर भाजपा नेता जिला प्रभारी प्रकाश भगत,महामंत्री अरविंद कुमार,उपाध्यक्ष कुणाल किशोर,नवल पासवान,नीतू कुमारी,अवध किशोर पांडेय,भगवान दास कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के अलावे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव नवीन सिंह,रणजीत कुमार, संजय मेहता, अरविंद कुमार, रोहित सिंह, गंगा केवट, धीरज कुमार, सत्येंद्र शर्मा, उमेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुबिद पांडेय,राज कुमार,प्रदीप कुमार,रंजन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट : उमेश कुमार,शेखपुरा (बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bareilly News : बरेली के बहेड़ी कस्बे में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
