Bihar news- मैट्रिक परीक्षा 2026 पर प्रशासन की सख्ती- डीएम-एसपी का औचक छापा, कदाचार पर सख्त वार

शेखपुरा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 की शुरुआत आज से हुई,जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

​इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण
​इस्लामिया हाई स्कूल, ​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय ​एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल ​मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

​पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश
​निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही

सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो।
​विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ​केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा।
​”प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उमेश कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

राजस्व पर कड़ा एक्शन- अवैध खनन और लंबित मामलों पर अपर समाहर्ता की सख्त चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: