Bihar News : शेखपुरा में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट,117 स्थलों पर दंडाधिकारियों की तैनाती, फ्लैग मार्च निकाला गया

बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

शेखपुरा: आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।आज सोमवार को स्थानीय टाउन हॉल में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी 117 चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त किए गए

​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने स्पष्ट किया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि: ​ ​किसी भी छोटी या बड़ी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत जिला कंट्रोल रूम को दें।

​शराब माफियाओं और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएं।

​वाहनों की सघन जांच की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

​सुरक्षा का कड़ा पहरा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश

​पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश करते हुए बताया कि पुलिस विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा:

​सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और Quick Response Team को अलर्ट मोड पर रखें।

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ​पुलिस और दंडाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें।

​बैठक के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश देना था। अधिकारियों ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।

इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय पदाधिकारी सहित जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष और प्रतिनियुक्त डंडाधिकारी उपस्थित रहे।

​ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैले। किसी भी प्रकार की सुचना के लिए जिला स्तर पर कण्ट्रोल रूम 06341223333 स्थापित किया गया है। जो 24×7 संचालित रहेगा। इसके साथ ही चिकित्सकों के साथ मेडिकल टीम तथा अग्निशमन दल को पूरी तैयारी के साथ रहने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : बेगूसराय में आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: