Bihar News : शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जन जागरूकता को लेकर प्रचार वाहन को किया गया रवाना, 14 मार्च को शेखपुरा न्यायालय परिसर में होगा आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार तिवारी ने न्याय वाटिका के समीप हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा, जिससे वादकारियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।
वहीं मौके पर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सामाजिक समरसता और आपसी सहमति की भावना को सशक्त बनाती है।
यह मंच वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का प्रभावी माध्यम है, जहां बिना लंबी अदालती प्रक्रिया के दोनों पक्षों की सहमति से समाधान संभव होता है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका भी मामला सुलह-समझौते योग्य है, वे अधिक से अधिक संख्या में 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निपटारा कराएं और इस जनहितकारी पहल को सफल बनाएं।
इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सर्वेंद्र प्रताप सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मधु अग्रवाल, राकेश कुमार रजक, रविंद्र कुमार, कुमार अविनाश, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद, अपर मुख्य दंडाधिकारी रोहित कुमार, समीर कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह सचिव विपिन सिंह संयुक्त सचिव चन्द्रमौली यादव यादव , न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,,शेखपुरा (बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
