Bihar News : शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय के समीप किए जाने की मांग को लेकर डीएम से मिला महागठबंधन का शिष्ट मण्डल
शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय के समीप किये जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक विजय सम्राट की अगुवाई में महागठबंधन में शामिल दलों का एक शिष्टमंडल डीएम शेखर आनंद से मिला. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व में शेखपुरा जिला मुख्यालय के आसपास ही चार प्रस्तावित स्थलों का नाम सामने आ रहा था, परंतु इसके बाद अचानक शेखपुरा मुख्यालय से काफी दूर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तय किए जाने की चर्चा काफी जोरों पर है, जो बिल्कुल भी जनहित में नहीं है .उन्होंने शेखपुरा डीएम से मांग करते हुए जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की परिधि में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण के लिए जगह चयनित किए जाने की मांग की.

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के पांच किलोमीटर के दायरे में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किये जाने से जिले के सभी प्रखंडों के लोगों को सामान दुरी पर अवस्थित होने से सभी को आवागमन की सुविधा में सहूलियत होगी.इसके साथ ही सुरक्षा, परिवहन की बेहतर सुविधा भी मिलेगी. इससे लोगों को इलाज के लिए उस अस्पताल तक पहुंचने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के छात्र,शिक्षकों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस शिष्ट मंडल में सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय और भाकपा माले नेता कमलेश प्रसाद भी शामिल थे.
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : औरंगाबाद में हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
