Bihar News : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ
06 लाख 92 हजार लोगों को दवा खिलाने के लक्ष्य
शेखपुरा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,डीएम शेखर आनंद, डीडीसी संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया है

मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं अतिथियों ने भी एमडीए का दवा सेवन किया है. मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए की दवा सभी लोगों को खानी चाहिए. यह बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है.वहीं जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगभग 06 लाख 92 हजार लोगों को दवा खिलाया जाना है
अगले दिन 11 फरवरी को मेगा ड्राइव का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को दवा का सेवन कराया जाना है.
उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि फाईलेरिया उन्मूलन हेतु मलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें तथा शेखपुरा को फाईलेरिया मुक्त जिला बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें.मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
रिपोर्ट : उमेश कुमार,शेखपुरा( बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : डीएम ने दवा खाकर और जागरूकता रथ रवाना कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
