Bihar News : पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

शेखपुरा: शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंडों के लिए आज गुरुवार को जन जागरूकता रथ रवाना किया गया।

विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है। जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं।

अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए।

किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर – 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक कॉल कर सकते हैं।

29.5 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 52452 (करीब 64.40 %) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 28999 पेंशनधारियों (करीब 35.60%) का सत्यापन अब भी लंबित है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है। ​

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mumbai : बासमती की खुशबू से बाजार तक: ‘एरोप्लेन’ ब्रांड की बड़ी छलांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: