Bihar News : उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया सख्त निर्देश

शेखपुरा: आज जिला प्रशासन की सक्रियता और विकास कार्यों की गति को परखने के लिए आज मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC)संजय कुमार ने की। इस बैठक में सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी वर्तमान स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। उक्त ​बैठक के दौरान डीडीसी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सघन वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी उत्तरजीविता (Survival) सुनिश्चित करना भी विभाग की जिम्मेदारी है। साथ ही, पारदर्शिता के लिए आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिल सके।

​उप विकास आयुक्त महोदय ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया तथा ​मनरेगा एवं जॉब कार्ड: नए पात्र लोगों के जॉब कार्ड बनाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण की समीक्षा की गई।

​आवास योजना: प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित गृह निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया।

​विकसित भारत जी राम जी योजना अधिनियम 2025: डीडीसी ने इस नए अधिनियम की बारीकियों को साझा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके प्रावधानों से आम जनता को अवगत कराएं।

​”सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल है जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।” — श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त

​अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

​समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में प्रगति धीमी पाई गई, उन पर डीडीसी सर द्वारा नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी

​निदेशक, डीआरडीए (DRDA)

​जिला लेखा पदाधिकारी

​जिला मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ​आवास सहायक एवं विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी आदि उपस्थित थें।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मारा, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: