Bihar News : अपर समाहर्ता ने भूमि विवाद और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, त्योहारों के लिए दिए निर्देश
बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
शेखपुरा: आज लखींद्र पासवान अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, भूमि विवादों के निपटारे और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर समाहर्ता महोदय ने जिले में लंबित भूमि विवादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंचलाधिकारी एवं थाना स्तर पर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। इसके साथ ही, मद्य निषेध विभाग को सक्रिय करते हुए उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए कि सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अधिक से अधिक छापामारी की जाए।
मुख्य सड़कों और संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को नियमित प्रस्ताव भेजें। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), शेखपुरा ने आगामी होली, रामनवमी और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए।

साथ ही शरारती तत्वों और शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों पर ‘बाउंड डाउन’ की कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर सघन तलाशी ली जाए। छोटे विवादों का होगा त्वरित निष्पादन भी कराए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को नसीहत दी कि छोटे-छोटे भूमि विवादों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटे विवाद ही बाद में बड़ी घटनाओं का रूप ले लेते हैं, इसलिए इनका समय रहते गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना अनिवार्य है।
”प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।”
इस अवसर पर जिले के सभी अंचलाधिकारी, सभी थानों के थानाध्यक्ष और संबंधित विभागों के कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
