वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका- अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के Fortis Hospital में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक को तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत के बाद मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।
टीम प्रबंधन के लिए यह स्थिति चिंताजनक मानी जा रही है, क्योंकि अभिषेक शर्मा हालिया मुकाबलों में शानदार फॉर्म में थे और टीम की रणनीति में उनकी अहम भूमिका थी। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वे टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले उनकी फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
अमेरिका के मुद्दे पर सियासी संग्राम- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर “सरेंडर” का आरोप

