भाजपा के दो और बसपा के एक पूर्व विधायक ने आज थामा सपा का हाथ
आज भाजपा नेता थामेंगे समाजवादी पार्टी का दामन. कई पार्टियों के नेता सपा में होंगे शामिल. अखिलेश यादव की मौजूदगी में ज्वाइनिंग. दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम. अखिलेश यादव ने प्रेस से भी की बात। भाजपा के दो और बसपा के एक पूर्व विधायक ने आज सपा का हाथ थाम लिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी को सपा में ज्वॉइन कराया। सपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व विधायक शम्भू चौधरी और नंद किशोर मिश्रा, वहीं बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी शामिल हैं। इसके अलावा तहसीन सिद्दीकी जो कि बसपा से पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, ने भी सपा का दामन थाम लिया। इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सपा का रुख किया है।