बसन्त चतुर्वेदी बने DCJCM/NCJCM के सदस्य, रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र
प्रेस विज्ञप्ति
गोरखपुर/नई दिल्ली। एन ई रेलवे मज़दूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री बसन्त चतुर्वेदी को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से DCJCM/NCJCM का सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी स्वयं बसन्त चतुर्वेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के साथ केंद्रीय कर्मचारियों से संबंधित होने वाली सभी महत्वपूर्ण बैठकों में अब नरमू के महामंत्री को भी अधिकृत रूप से शामिल किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से एन ई रेलवे जोन के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर मिलेगा।
चतुर्वेदी ने कहा कि अब एन ई रेलवे जोन की सभी उचित मांगों को DCJCM/NCJCM की बैठकों में प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी की जा सके।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन
9.12 लाख करोड़ का यूपी बजट पेश, कृषि, युवा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी पर बड़ा फोकस

