बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव धौरा टांडा में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव धौरा टांडा में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक घर में कथित रूप से चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया।

भीड़ से बचने के प्रयास में युवक ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम रीतराम उर्फ नन्हे पुत्र मूलचंद, निवासी गांव महमूदपुर, थाना देवरिया, जिला पीलीभीत बताया। हालांकि युवक ने चोरी के आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

फिलहाल युवक का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly News- बरेली के कान्हा उपवन गौशाला में गोरक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना, अव्यवस्था के आरोप 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: