Bareilly UP : बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

बरेली! बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां गांव चुरई दलपतपुर में मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजमिस्त्री छत पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से हो गया। तेज करंट लगते ही वह छत पर ही गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से घायल राजमिस्त्री को तत्काल मीरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस भी मौके परस्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के कई इलाकों में मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए लाइन शिफ्ट कराने की मांग की है।

बरेली से रोहिताश कुमार

click here https://www.allrightsmagazine.com/bareilly-uttar-pradesh-national-president-of-all-india-muslim-jamaat-maulana-shahabuddin-razvi-made-a-big-statement-on-the-pda-formula-of-samajwadi-party-and-akhilesh-yadav/

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: