Bareilly UP : बरेली के सीबीगंज क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर संचालित सुपीरियर शराब फैक्टरी में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। बरेली के सीबीगंज क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर संचालित सुपीरियर शराब फैक्टरी में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।

गुरुवार को भी फैक्टरी परिसर में कड़ी निगरानी के बीच जांच पड़ताल का सिलसिला चलता रहा। अधिकारियों ने अंदर-बाहर की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण बनाए रखा।

2003 तक के वित्तीय रिकॉर्ड मांगे

सूत्रों के अनुसार जांच टीम को आयकर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है। इसी के चलते प्रबंधन से वर्ष 2003 तक के टैक्स रिटर्न, बिल-वाउचर, लेखा रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से दाखिल किए गए रिटर्न में संभावित अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।

फैक्टरी के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। केवल एचआर मैनेजर ही परिसर से बाहर बताए जा रहे हैं, हालांकि छापे के समय वे भी मौजूद थे।

मंगलवार शाम अचानक पहुंची टीम

कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे हुई, जब आयकर विभाग की टीम पांच वाहनों से फैक्टरी पहुंची। एक वाहन में पीएसी के जवान भी तैनात थे। टीम ने पहुंचते ही मुख्य गेट को अंदर से बंद कर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

प्रारंभिक चरण में कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल जब्त किए गए। इसके बाद लैपटॉप, कंप्यूटर, लेखा रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू की गई।

कर्मचारियों की तलाशी, सख्त निगरानी

जांच के दौरान बिना अनुमति किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। गोदामों में काम कर रहे मजदूरों के मोबाइल भी अस्थायी रूप से ले लिए गए और शिफ्ट खत्म होने पर एक-एक कर्मचारी की तलाशी के बाद ही बाहर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी। पीएसी जवान पूरे समय सुरक्षा में तैनात रहे।

उद्योग जगत में चर्चा तेज

बुधवार सुबह जब कार्रवाई की खबर फैली तो औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मच गई। कारोबारियों के बीच संभावित टैक्स गड़बड़ी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग भारी भरकम टैक्स चोरी की आशंका जता रहे हैं, हालांकि आयकर विभाग ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बड़ी कार्रवाई की संभावना

सूत्रों के मुताबिक आयकर टीम दाखिल रिटर्न और वास्तविक उत्पादन व बिक्री के आंकड़ों के बीच अंतर की जांच कर रही है। यदि अनियमितताएं साबित होती हैं तो आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई संभव है। फिलहाल फैक्टरी परिसर में सन्नाटा है और विभागीय जांच जारी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly UP : बरेली नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: