Bareilly UP : बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित सेंथल कस्बे में धार्मिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित सेंथल कस्बे में धार्मिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां के वरिष्ठ अधिवक्ता अख्तर अली ने जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खुर्शीद और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चेंबर में घुसकर हमला करने का आरोप अधिवक्ता अख्तर अली के मुताबिक 22 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वे अपने आवास स्थित चेंबर में कानूनी कार्य में व्यस्त थे।
इसी दौरान 50 से अधिक लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी गर्दन दबाई, महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज फाड़ दिए और फाइलों में आग लगाने की कोशिश की।
पीड़ित का कहना है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और भीड़ को जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खुर्शीद के इशारे पर बुलाया गया था।
नमाज को लेकर विवाद अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि वे जामा मस्जिद में जाकर मौलाना के पीछे नमाज अदा करें, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पीड़ित के अनुसार, उन्हें भविष्य में मस्जिद में नमाज न पढ़ने पर जान से मारने की चेतावनी भी दी गई।
अख्तर अली ने कहा कि इबादत व्यक्तिगत आस्था का विषय है और इसे किसी विशेष स्थान या व्यक्ति से बाध्य नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि वे जहां सुविधाजनक होता है, वहीं नमाज अदा करते हैं।
परिवार में दहशत, सुरक्षा की मांग घटना के बाद से अधिवक्ता और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने हाफिजगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस का पक्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार पर निगरानी का शिकंजा, दो सरकारी अफसर रंगेहाथ पकड़े गए
