Bareilly UP : बरेली में 7 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 निलंबित, 1 का चयन निरस्त नोटिस

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने एवं गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरक्षियों और तीन मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरक्षी कृष्ण गोपाल, केशव कुमार और प्रशांत कुमार स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए और लगातार गैरहाजिर चल रहे थे।

वहीं रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक अवकाश से वापस नहीं लौटा, जिस पर चयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। एलआईयू की गोपनीय जांच में सामने आया कि संबंधित कर्मी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे।

इसके अलावा मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह और संजीव कुमार महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह पर शराब के सेवन, अनुशासनहीनता और सहकर्मियों से दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त संदेश बताया

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को सख्त करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: