Bareilly UP : बरेली नाक में नली डालते ही थम गई सांस! इलाज या लापरवाही, महेंद्र की मौत पर उठा बड़ा सवाल

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली ,नाक में नली डालते ही थम गई सांस! इलाज या लापरवाही? महेंद्र की मौत पर उठा बड़ा सवाल

इलाके के महाजन अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है।

परिजनों का कहना है कि जैसे ही डॉक्टरों ने नाक में नली डाली, उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी सांसें थम गईं।

महेंद्र नामक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या यह महज इलाज के दौरान जटिलता थी या फिर लापरवाही की कीमत एक जान ने चुकाई?

बारादरी थाना क्षेत्र के महाजन अस्पताल का मामला

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। होली से एक दिन पहले निकलने वाली बरेली की ऐतिहासिक रामबरात को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: