Bareilly UP : बरेली, 27 फरवरी 2026 जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय, बरेली में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली, 27 फरवरी 2026। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय, बरेली में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उत्तरप्रदेश प्रदेश Police की UP-112 सेवा के लिए 16 नवीन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बरेली पुलिस को सौंपा।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि UP-112 सेवा आमजन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में उल्लेखनीय सुधार होगा और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि इन अत्याधुनिक वाहनों में आधुनिक संचार प्रणाली, जीपीएस ट्रैकिंग एवं अन्य आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब पुलिस की पहुंच और अधिक तेज व मजबूत होगी।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि नई गाड़ियों के संचालन से गश्त व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। यह पहल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस और मीडिया के सकारात्मक सहयोग से ही पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा सकता है।

नई UP-112 गाड़ियों की सौगात के साथ बरेली पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Patna Bihar News : पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक सफल ट्रायल रन संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: