Bareilly UP : भमोरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग बना त्रासदी, युवती की हालत नाजुक; युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंध के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी प्रेमिका ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भमोरा क्षेत्र निवासी कृष्णपाल नामक युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक ही बिरादरी से थे और आपस में विवाह करना चाहते थे।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर युवक तनाव में आ गया। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोग फिलहाल आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।

घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : बेगूसराय जिला अंतर्गत मंझौल के जय मंगलगढ़ मंदिर परिसर में बाल विवाह रोकथाम व राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: