Bareilly UP : उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी से जुड़े एक स्थानीय नेता की दबंगई का मामला सामने आया
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी से जुड़े एक स्थानीय नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर एक परचून दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
आरोप है कि सपा नेता मोहसिन खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को बुरी तरह पीटा और बाद में उसे पास के नाले में फेंककर फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुराने विवाद में हमला, बच्चों को धमकी देने से बढ़ी रंजिश पीड़ित दुकानदार फहीम खान का कहना है कि विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब आरोपी नेता ने उनके बच्चों को धमकाया था।
फहीम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने इसे अपमान समझ लिया।
बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते बुधवार को आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ दुकान पर पहुंचा और बिना किसी बातचीत के हमला कर दिया।
दुकान में घुसकर पीटा, फिर घसीटकर नाले में फेंका पीड़ित के अनुसार, वह दुकान पर मौजूद था तभी आरोपी और उसके साथी अचानक अंदर घुस आए और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद दुकानदार को घसीटते हुए नाले तक ले जाया गया और धक्का देकर फेंक दिया गया।
इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ देखी जा सकती है।
पुलिस बोली- फुटेज के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई बारादरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
AI Summit 2026 : नई दिल्ली में पहली बार वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन, भारत ने संभाली अगुवाई
