Bareilly UP : बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित स्वाले नगर, रामपुर रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित स्वाले नगर, रामपुर रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

जानकारी क़े मुताबिक , तेज रफ्तार कार सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को बचाने की कोशिश में अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल तीन लोगों, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के परिवार वालो में शोक का माहौल है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। ‘यूपी कमिश्नरी कनेक्ट’ कॉन्क्लेव में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कार्ययोजना साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: