Bareilly UP : बरेली की 166वीं राम बारात में हुआ बवाल! युवक की बेरहमी से पिटाई, कई वीडियो हुऐ वायरल,

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली! बरेली शहर में निकल रही 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। रंग, गुलाल और उत्साह के बीच कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि पारंपरिक और धूमधाम से निकाली जा रही राम बारात में हुरियारों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय था।

लोग नाच-गाने और रंगों के साथ राम बारात का आनंद उठा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ युवक एक लड़के को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर युवक मौके से हट गए और यात्रा को दोबारा सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। थाना क़िशोरीगंज क्षेत्र के ग्राम उमरिया सेखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: