बरेली। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है।

बरेली। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान किया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में कई स्थानों पर लोग खुले में कचरा डाल देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम अब लगातार निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अभियान के दौरान निगम की टीमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगी। नागरिकों को बताया जाएगा कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

नगर निगम का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वच्छता में अच्छा योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

नगर आयुक्त संजीव मौर्य स्वयं ऐसे लोगों को सम्मान प्रदान करेंगे जो शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि खुले में कचरा न फेंकें, नियमों का पालन करें और स्वच्छ बरेली के निर्माण में अपना योगदान दें।

बरेली से रोहिताश कुमार

click here https://www.allrightsmagazine.com/bareilly-uttar-pradesh-national-president-of-all-india-muslim-jamaat-maulana-shahabuddin-razvi-made-a-big-statement-on-the-pda-formula-of-samajwadi-party-and-akhilesh-yadav/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: