बरेली। शहर के बारादरी थाना परिसर में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डिलीवरी ब्वॉय ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। शहर के बारादरी थाना परिसर में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डिलीवरी ब्वॉय ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया और थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम युवक की बाइक से एक अन्य युवक घायल हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक को थाने में खड़ा कर लिया था।

आरोप है कि युवक लगातार अपनी बाइक वापस करने की गुहार लगा रहा था। परिजनों का कहना है कि वह रोजी-रोटी के लिए उसी बाइक पर निर्भर था और वाहन न मिलने से बेहद तनाव में था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह फिर बारादरी थाने पहुंचा और बाइक न लौटाए जाने पर आक्रोशित हो गया। जानकारी के मुताबिक, युवक ने अचानक पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा। इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली और तनावग्रस्त युवाओं की मनोदशा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News – बिहार में चीनी उद्योग को नई उड़ान – सकरी और रैयाम में दो सहकारी मिलों के लिए NFCSF से MoU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: