बरेली। 26 सितंबर को हुए बरेली दंगों में चली गोलियों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। 26 सितंबर को हुए बरेली दंगों में चली गोलियों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। बहेड़ी पुलिस ने दो ऐसे शातिरों को दबोचा है, जो दंगाइयों तक अवैध हथियार पहुंचा रहे थे। गिरफ्तारी के साथ ही हिंसा के पीछे काम कर रहे असलहा नेटवर्क का चेहरा सामने आने लगा है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तसलीम (निवासी जोखनपुर, थाना बहेड़ी) और सोमू खान उर्फ औशाफ (निवासी बरीपुरा, थाना शेरगढ़) के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरगढ़ अड्डे पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

जांच में सामने आया कि दोनों का उठना-बैठना कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के साथ था। बरामद स्विफ्ट कार भी उसी की बताई जा रही है, जिसका इस्तेमाल हथियारों की ढुलाई में होता था।

पुलिस ने इनके पास से 5 अवैध 32 बोर पिस्टल, 36 जिंदा कारतूस, 2 तमंचे (315 और 12 बोर), कई कारतूस, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

मोबाइल ने खोली पोल, टेस्ट फायरिंग के वीडियो बरामद

पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले तो कई चौंकाने वाले वीडियो और फोटो सामने आए। एक वीडियो में गैंग का सरगना इशरत अली अवैध पिस्टल से टेस्ट फायर करता दिखाई दे रहा है।

पूछताछ में सोमू खान ने कबूल किया कि 26 सितंबर को हुए दंगों के दौरान उसने झुमका तिराहा पर बड़ी खेप में पिस्टल और कारतूस पहुंचाए थे। वीडियो कॉल के जरिए हथियारों की सप्लाई की पुष्टि की जाती थी। इस स्वीकारोक्ति के बाद साफ है कि दंगों में इस्तेमाल हथियार इसी गिरोह के जरिए पहुंचे थे।

सरगना समेत कई फरार, ताबड़तोड़ दबिश जारी

मामले में इशरत अली, फरहत अली, गफ्फार और समीर अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी उत्तरी का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी को जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly UP : बरेली के सीबीगंज क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर संचालित सुपीरियर शराब फैक्टरी में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: