बरेली। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरदासपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मॉडल इंटर कॉलेज हरदासपुर और जगबाजपुर तिराहे के समीप घेराबंदी कर श्यामलाल पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 पव्वे ‘सोल्जर मार्का’ देशी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सरकारी शराब की दुकान से शराब खरीदकर अधिक दामों पर बेचता था। इस मामले में थाना सिरौली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News – डॉ. अमरेंद्र कुमार दूसरी बार निर्विरोध बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
