बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय चर्चा का विषय बन गई जब कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मंच पर ही सोते नजर आए।

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय चर्चा का विषय बन गई जब कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मंच पर ही सोते नजर आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह पत्रकारों को बजट की उपलब्धियां और सरकार की योजनाओं पर जानकारी दे रहे थे, लेकिन इसी बीच विधायक संजीव अग्रवाल की नींद ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल लगातार झपकी लेते रहे। मंच पर बैठे अन्य पार्टी पदाधिकारी जब उन्हें बार-बार इशारे से जगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसके बावजूद विधायक की आंखें बार-बार बंद होती रहीं।

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच बजट को लेकर चर्चा चल रही थी। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सरकार के विकास कार्यों, बजट में जनहित योजनाओं और आगामी रणनीति पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

लेकिन उसी दौरान विधायक संजीव अग्रवाल का इस तरह सोते हुए नजर आना लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया।

कार्यक्रम में मौजूद कुछ नेताओं ने हल्के अंदाज में उन्हें टोकने की कोशिश भी की, मगर विधायक लगातार झपकी लेते रहे। कुछ देर बाद यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विधायक संभवतः अत्यधिक थकान या स्वास्थ्य कारणों से ऐसा कर बैठे, जबकि विपक्ष इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

हालांकि, इस पूरे मामले में विधायक संजीव अग्रवाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह एक सामान्य घटना हो सकती है, जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस में आयोजित यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अब बजट चर्चा से ज्यादा विधायक की झपकी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

Lucknow : योगी सरकार की गरीब-कल्याण नीति का ज़मीनी उदाहरण बना रामपुर, डीएम की पहल से खिल उठे उदास चेहरे। महज तीन माह में बने 90 अंत्योदय व 147 आयुष्मान कार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: