बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल रोड पर जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नवदिया झादा फ्लाइओवर की परियोजना पिछले दो साल से चर्चा में है।
बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल रोड पर जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नवदिया झादा फ्लाइओवर की परियोजना पिछले दो साल से चर्चा में है।
जनवरी में पूरा होने वाला यह 980 मीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाइओवर अब तक अधूरा है। हालांकि, फ्लाइओवर का मुख्य स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ रहा है।
नैनीताल साइड का एप्रोच: अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद
फिलहाल काम नैनीताल साइड के एप्रोच पर केंद्रित है। परियोजना प्रबंधक राहुल सिंह के अनुसार, इस साइड का निर्माण अगले महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शाहजहांपुर साइड पर निर्माण की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
वहीं नवदिया झादा चौराहा जिले का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट माना जाता है। बीते वर्षों में यहां कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इसे सुधारने के लिए दो साल पहले 29.83 करोड़ रुपये की लागत से सिक्सलेन फ्लाइओवर बनाने की मंजूरी दी गई थी।
अंडरपास और बंद सड़क: लोगों की मुश्किलें जारी
फिलहाल फ्लाइओवर के नीचे बीसलपुर रोड पर अंडरपास निर्माणाधीन है। रोड बंद होने की वजह से वाहन चालक अब हाईवे के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर दूर से मार्ग पकड़ने को मजबूर हैं। लेकिन जून तक फ्लाइओवर चालू हो जाने के बाद लखनऊ-दिल्ली हाईवे और बीसलपुर रोड दोनों पर आवागमन सुगम हो जाएगा।
एनएचएआइ मुरादाबाद द्वारा ठेका मेसर्स विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। यदि समय पर कार्य पूर्ण हुआ तो आगामी जून से नवदिया झादा फ्लाइओवर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
