बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फरवरी माह की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फरवरी माह की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान भाजपा द्वारा बूथों पर कथित रूप से फर्जी तरीके से जमा कराए जा रहे फार्म-7 को लेकर पदाधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष की स्वीकृति से कैंट विधानसभा की 39 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार साथी अपने-अपने बूथ पर पूरी सजगता के साथ डटे रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकें।

उन्होंने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि सत्ता पक्ष दबाव बनाकर मतदाताओं के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि 2027 में जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फार्म-6 पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें।

पूर्व प्रत्याशी पार्षद राजेश अग्रवाल ने नगर निगम में जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित की लड़ाई लड़ रही है।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि प्रेम और सद्भाव के लिए समाजवादियों को आगे आना होगा और नफरत फैलाने वाले एजेंडों को समाप्त करना होगा।

बैठक के पश्चात कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैंट विधानसभा कार्यकारिणी (मुख्य पद):

अध्यक्ष: हरिओम प्रजापति महासचिव: इश्तियाक अहमद सकलैनी कोषाध्यक्ष: महेंद्र विक्रम सिंह

उपाध्यक्ष: दानिश अज़हर, डॉ. सी.पी. आर्या, सुशील यादव, गीता राणा सहित अन्य

सचिव: राजेंद्र लोधी, राजकुमार लोधी, कुलदीप राणा समेत कई पदाधिकारी

सदस्य: अशोक प्रजापति, दीपक प्रजापति, विजय चंद्रा, मंजू राजपूत, अनीता सागर को जिम्मेदारी दी गई है।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

बरेली। शहर के सबसे बड़े बकायेदारों में शामिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) पर आखिरकार नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: