बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित “मिस इन्वर्शिया” और “मिस्टर इन्वर्शिया” प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित “मिस इन्वर्शिया” और “मिस्टर इन्वर्शिया” प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Gloria – Desire to Admire” रही, जिसने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन करने का अवसर दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के साथ अपना परिचय दिया। दूसरे चरण में उन्होंने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिरुचि क्लब के ‘रॉक ऑन’ ग्रुप के सदस्यों ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया।
तीसरे चरण में कॉम्परिंग राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास की परख की गई। चौथे और अंतिम चरण में विश्वविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा तैयार विशेष परिधानों में प्रतियोगियों ने रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि फैकल्टी सदस्यों ने भी मंच पर डांस प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण जोश और खुशियों से भर गया। छात्रों ने अलग-अलग आकर्षक परिधानों में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
सेमीफाइनल में पांच उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया। विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा भी की गई। अक्षत द्विवेदी को मिस्टर पॉपुलर और कंगना को मिस पॉपुलर चुना गया। वंश सक्सेना और पल्लवी कुमारी रनर-अप रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य खिताबों की घोषणा की गई, जिसमें मानसी को मिस इन्वर्शिया और शौर्यवीर सिंह को मिस्टर इन्वर्शिया चुना गया। विजेताओं के नाम घोषित होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल का निर्माण किया।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
