बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने नाबालिग किशोरी के लापता मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया

बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने नाबालिग किशोरी के लापता मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किशोरी की हत्या और वर्ष 2017 में महिला की हत्या के आरोप में सलीम हुसैन और उसके साथी आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ. बंगाली’ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पॉलीग्राफ टेस्ट के नोटिस के बाद घबराकर पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें 11 फरवरी को भौआ बाजार के आगे बौरिया कट से दबोच लिया गया।

गुमशुदगी से खुली हत्या की परतें, पत्नी और प्रेमिका दोनों को उतारा मौत के घाट ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद ने 8 जनवरी 2025 को अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से बालों की चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष किशोरी के ही थे।

मोबाइल सीडीआर जांच में गांव के ही सलीम हुसैन की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने किशोरी को बुलाकर खेत में गला दबाकर हत्या कर दी और मोबाइल नदी में बहा दिया।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि सलीम भौआ बाजार स्थित क्लीनिक में ‘डॉ. बंगाली’ के साथ काम करता था। पूछताछ में डॉ. बंगाली ने भी स्वीकार किया कि उसने 2017 में पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रची थी। विवाद के चलते दोनों ने मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या की और शव दफना दिया।

आपराधिक इतिहास भी गंभीर

सलीम पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आसिम उर्फ डॉ. बंगाली पहले भी अपहरण, पॉक्सो और पत्नी हत्या के मामलों में नामजद रह चुका है।

पुलिस का बयान एसपी दक्षिणी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपियों पर विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : शेखपुरा जिला क्रिकेट लीग में दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: