बरेली। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए !
बरेली। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को एक मरीज के परिजन बड़ी संख्या में सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन करते हुए झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजनों का आरोप है डोरा रोड स्थित पृथ्वी फार्मा के डॉक्टर जयवीर ने 6 दिसंबर को शिशुपाल के बेटे का गलत ऑपरेशन कर दिया था जिससे आज तक ना तो झोलाछाप के खिलाफ तो कार्रवाई हुई है ना ही उसका ऑपरेशन की जगह से खून आना बंद हुआ है
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार डोहरा गोटिया क्षेत्र का निवासी है। परिजनों का कहना है कि जिले में अवैध रूप से चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित डॉक्टर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
धरने में शामिल महिलाओं और परिजनों ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों को संरक्षण दिया जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए सीएमओ कार्यालय में कोतवाली पुलिस को बुलाया गया, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।
सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही उसकी क्लीनिक सील करने का आदेश दे दिया गया है मेरा सभी जनपद की जनता से अनुरोध है कि जिला अस्पताल में इलाज कराने मरीजों को लायें झोलाछाप डॉक्टर केपास न जाये अगर कहीं कोई झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस करता दिखाई देता है तो उसकी शिकायत तुरंत सीएमओ दफ्तर में करें किसी भी कीमत पर झोला छाप डॉक्टर को जनजीवन से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा
परिजनों का कहना है कि यदि जल्द ही झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। जिले में झोलाछापों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की छवि पर भी असर पड़ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
बरेली से रोहिताश कुमार
