बरेली। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और माता सीता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सामने आने के बाद जिले का माहौल गरमा गया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और माता सीता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सामने आने के बाद जिले का माहौल गरमा गया।

वीडियो में खुद को भीम आर्मी से जुड़ा बताने वाला आकाश सागर नाम का युवक आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। क्लिप वायरल होते ही शहर से लेकर देहात तक तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो

बताया जा रहा है कि वीडियो सबसे पहले एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया गया, जहां से यह तेजी से अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल गया। कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे देखा और साझा किया। विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे आस्था पर चोट बताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन को टैग कर कार्रवाई की अपील की गई।

बाजारों से लेकर चौपाल तक चर्चा

वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर भी माहौल गर्म रहा। बाजारों, चौराहों और व्हाट्सएप ग्रुपों में इस मुद्दे पर बहस छिड़ी रही। संगठनों ने चेतावनी दी कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दबाव बढ़ने पर मांगी माफी

जानकारी के मुताबिक आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव का निवासी है। वीडियो वायरल होने और विरोध बढ़ने के बाद उसने माफी मांग ली। हालांकि, संगठनों का कहना है कि सिर्फ माफी से मामला समाप्त नहीं होगा और कानूनी कार्रवाई जरूरी है

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा सतेंद्र कुमार की तहरीर पर हाफिजगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। नीरज मौर्या ने जनपद बरेली पहुंचकर प्रदेश सरकार और मंत्रियों की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: