बरेली। जनता की खोई मुस्कान लौटाने में बरेली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बरेली। जनता की खोई मुस्कान लौटाने में बरेली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुमशुदा मोबाइल फोनों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 516 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद स्तर पर हर माह गुम या खोए मोबाइलों की रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनवरी 2026 में साइबर टीम, सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त मेहनत रंग लाई।

तकनीकी सहायता और पोर्टल के माध्यम से की गई लगातार मॉनिटरिंग के बाद जनपद के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। 4 फरवरी को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने हाथों में मोबाइल पाते ही नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और पुलिस के प्रयासों की खुलकर सराहना की गई।

इस सराहनीय कार्य में अहम भूमिका निभाने वाली कैंट, शाही, अलीगंज, क्योलड़िया और फतेहगंज पूर्वी थानों की साइबर सेल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र और 2000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस अभियान के तहत कुल 3648 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। बरेली पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि यह जनहितकारी अभियान आगे भी पूरी सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

click here https://www.allrightsmagazine.com/bareilly-panic-gripped-the-village-of-parodi-in-the-nawabganj-police-station-area-on-tuesday-morning-when-a-pack-of-wild-jackals-attacked-an-elderly-farmer-working-in-his-fields/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: