बरेली। जिले में शादी समारोहों के दौरान सड़क पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
बरेली। जिले में शादी समारोहों के दौरान सड़क पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी बैंक्विट हॉल, मैरिज लॉन या बारात के दौरान सड़क पर जाम लगाया गया, तो जाम लगाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने चेतावनी दी कि अक्सर देखा जाता है कि शादी समारोहों में बारात के समय सड़क पर भीड़ जमा कर दी जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।
इस कारण मरीजों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन अब ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर जानबूझकर जाम की स्थिति बनाई गई, तो संबंधित दूल्हे के परिवार, आयोजनकर्ताओं और जाम लगाने वालों पर होंगी सख्त कार्रवाई। साथ ही, बैंक्विट हॉल संचालकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा, यदि उनके आयोजन के कारण सड़क बाधित हुई।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शादी हॉल संचालक पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें और कार्यक्रम स्थल के बाहर सड़क पर कोई अव्यवस्था न होने दें।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि शादी समारोह खुशी का अवसर है, लेकिन कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
