बरेली। थाना देवरनियां क्षेत्र में महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली। थाना देवरनियां क्षेत्र में महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, नकदी, मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं।

महिला से तमंचे के बल पर छीना था पर्स

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को रनवीर सिंह निवासी ग्राम गदइया (रामपुर) ने थाना देवरनियां में शिकायत दर्ज कराई थी कि नायरा पेट्रोल पंप, ग्राम सेमीखेडा के पास उनकी पत्नी से तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पर्स लूट लिया था।

पर्स में मोबाइल फोन, करीब 6 हजार रुपये नकद और पहने हुए गहने मौजूद थे। इस मामले में थाना देवरनियां में मुकदमा संख्या 19/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना, बदमाशों ने किया फायर 07 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी देवरनियां पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में ग्राम इटौआ की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं दो अन्य आरोपियों को जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार, नकदी और शत-प्रतिशत आभूषण बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर) चार जिंदा कारतूस तीन खोखा कारतूस

एक अवैध चाकू लूट के सभी आभूषण (लर, कंठी, झुमके, अंगूठियां, मंगलसूत्र, पाजेब) 5600 रुपये नकद घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों से थाना भोजीपुरा क्षेत्र में 01 फरवरी 2026 को दंपत्ति से लूटा गया मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। सिपाही भी हुआ घायल मुठभेड़ के दौरान आरक्षी पवन बंसल भी घायल हुए हैं।

घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मौके पर फील्ड यूनिट पहुंच चुकी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

बरेली। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: